साल 2008 को देश ने नम आंखों से विदाई दी। देश ने साल 2008 में कई बड़े मुश्किलों का सामना किया। कुछ ऐसी घटनाएं जिसे देश शायद नहीं भूल पाएंगे। जिसमें मायानगरी पर अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला भी एक है। आर्थिक मंदी जिसने उतार-चढ़ाव देखने को मजबूर किया। नए साल के शुभ अवसर पर IBN7 ने कुछ खास प्रोग्राम तैयार किए हैं। जिन्हें आप इस स्पेशल में देख सकते हैं।
जब आमिर बोले, थैंक गॉड वो सीन नहीं लिया.. 
‘गजनी’ एक ऐसी पहली फिल्म हैं जिसने रिलीज से पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गजनी के कुछ 1450 प्रिंट एक साथ रिलीज हुए। सबसे बड़ी कामयाबी ये रही कि रिलीज से पहले फिल्म ने 50 करोड़ का कारोबार किया। जो कि अबतक का सबसे बड़ा कारोबार है। IBN7 के साथ खास बातचीत में गजनी के हीरो आमिर खान और हीरोइन आसिन ने फिल्म के हर एक पहलू के बारे में खुलकर बात की।

SRK मेरे साथ काम करने से डरते हैं: आमिर 
दिल फिल्म के बारे में आमिर ने कहा कि उस समय वे बहुत जल्दी-जल्दी बोलते थे।

























