पाक के 30 के जवाब में भारत पूछेगा 10 सवाल
Thu, Feb 26, 2009 at 09:16 , Updated at Thu, Feb 26, 2009 दुनिया सेक्शन
टैग: Mumbai, Blast, Pakistan | 3 कमेंट्स

ये 10 सवाल पाकिस्तान के 30 सवालों के जवाब के तौर पर काफी होंगे।
मुंबई। मुंबई हमले में चार्जशीट दाखिल करने के बाद भारत ¬ने पाकिस्तान सरकार को एक बार फिर से घेरा है। अब भारत पाकिस्तान के 30 सवालों के जवाब में अपने 10 सवाल पेश करने वाला है। ये 10 सवाल पाकिस्तान के 30 सवालों के जवाब के तौर पर काफी होंगे।
सूत्रों की मानें तो मुंबई हमलों की तफ्तीश को आगे बढ़ाने के लिए जिन जानकारियों की ज़रूरत है, उन्हें सौंपने में भारत सरकार को आपत्ति नहीं है। लेकिन नई दिल्ली इस्लामाबाद से जरूर जानना चाहेगा कि गंभीर कार्रवाई के नाम पर जिन चेहरों को गिरफ्तार किया गया है आखिर वो कौन हैं। यानि भारत के अपने सवालों की सूची भी तैयार है।
12 फरवरी को पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने मुंबई हमले के आरोप में 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें लश्कर की कम्युनिकेशन विंग का हेड जरार शाह और हमाद अमीन सादिक भी था। पाकिस्तान ने ये भी दावा किया था कि मुंबई हमले का असली मास्टरमाइंड हमाद अमीन सादिक ही है। जबकि भारत की जांच में ये बात सामने आई कि मुंबई हमले की साजिश जकी उर रहमान लखवी ने रची। इस खेल को समझते हुए भारत ने पहले पाकिस्तान से सवाल पूछने का फैसला किया।
आईबीएन 7 के पास इन सवालों का पूरा ब्योरा मौजूद है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक
भारत का पहला सवाल है- पाकिस्तान में जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उसका पूरा ब्योरा दिया जाए।
भारत का दूसरा सवाल है- जो लोग गिरफ्तार हुए वो पाकिस्तान के किन शहरों के हैं।
पाकिस्तान से तीसरा सवाल है- किस तरह की धाराओं के तहत इन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
भारत का चौथा सवाल है - क्या इन आतंकवादियों के तार लश्कर ए तैय्यबा से जुड़े हुए हैं।
इसके अलावा भारत मुंबई हमले में इन आतंकवादियों की भूमिका और साफ करने की मांग करेगा।ये और अन्य पांच सवाल पाकिस्तान के तीस सवालों को टक्कर देने के लिए काफी हैं। क्योंकि पाकिस्तान ने अब तक अपनी धरती पर गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों का पूरा ब्योरा पेश नहीं किया है।
दरअसल भारत ने मुंबई हमले के तमाम सबूत एफबीआई समेत दूसरी खुफिया एजेंसियों के साथ भी बांटे हैं। एफबीआई के जरिए ये सबूत पाकिस्तान तक पहुंच तो चुके हैं लेकिन वो तीस सवालों का बहाना बना रहा है। इसलिए गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने मिलकर पाकिस्तान से सवालों की लिस्ट तैयार की है।
हुमारी सरकार केवल स्वाल ही पूछती रहेगी या कुछ जबाब भी देगी, सीधा सा जबाब है की तुम कुछ करते
ताज्जुब हे , पाकिस्तान ने ये सवाल नही पूछा.....भारत ये बताए %22की ये पाकिस्तान हे कहा पर%22 ??





























पोस्टे बी Manish
दोनो सरकार क्वेस्चन क्वेस्चन खेल रही है.जनता बेवकूफ़ बन रही
रेप्ली टू थिस कमेंट