शादी की अफवाहों से नाराज नहीं कैटरीना

TimeTue, Feb 03, 2009 at 18:02 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: Katreena, Marriage, Rumour | 0 कमेंट्स

Email Print

कैटरीना ने सलमान खान के साथ शादी की खबरों को बकवास करार दिया। (फाइल फोटो)

कैटरीना ने सलमान खान के साथ शादी की खबरों को बकवास करार दिया। (फाइल फोटो)

मुंबई। ब्रिटेन में जन्मी कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में 6 साल बिताने के बाद अफवाहों और आलोचनाओं से निपटना सीख लिया है।

एक बातचीत में एक ओर जहां उन्होंने सलमान खान के साथ शादी की खबरों को बकवास करार दिया वहीं अपनी बहन इसाबेल के फिल्मी दुनिया में कदम रखने की बात से भी इनकार किया।

शादी की रिपोर्ट पर कैटरीना ने कहा कि यह एकदम बकवास है और पत्र (सामना) भी इसे खारिज कर रहा है। जब मैं शादी करूंगी तो पूरी दुनिया को पता चल जाएगा, अभी मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है।

सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में उठी अफवाहों पर उन्होंने कहा कि ऐसा होता ही है। अगर आप चर्चित हों और दोनों पक्षों में से कोई स्पष्टीकरण नहीं दे रहा हो तो ढेर सारी बातें उठती हैं। इससे मुझे स्पष्टीकरण देने के लिए उकसावा नहीं मिलता क्योंकि एक बार ऐसा शुरू हो गया तो हमेशा होता रहता है।

अपनी बहन के फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बारे में उन्होंने कहा कि अभी वह बहुत छोटी है और उसने अभी एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया है।

आपकी किस्मत

हर इंसान को ये जानने की चाहत होती है कि...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
IPl 3

क्या भारत सरकार को सेक्स एजुकेशन पर जोर देने की जरूरत है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित