'भारत के सबूत किसी काम के नहीं'

TimeTue, Jan 06, 2009 at 20:26 , Updated at Wed, Jan 07, 2009 दुनिया सेक्शन

Tagsटैग: Pakistan, No, Investagation | 2 कमेंट्स

Email Print

पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर ने कहा कि पाकिस्तान जांच के प्रति गंभीर है।

पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर ने कहा कि पाकिस्तान जांच के प्रति गंभीर है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर ने मंगलवार को कहा कि भारत द्वारा उपलब्ध कराई गई मुंबई हमले की जानकारी को सबूत नहीं माना जा सकता है। इसमें तो जांच को आगे बढ़ाने में मदद दे सकने लायक जानकारी भी नहीं है।

बशीर ने नेशनल असेंबली की विदेश मामलों की स्थाई समिति के समक्ष कहा कि भारत ने जो ब्योरा दिया है वह केवल सूचना है और उसका प्रयोग सबूत के रूप में नहीं किया जा सकता है। इससे जांच में भी कोई मदद नहीं मिलेगी।

बशीर ने कहा कि पाकिस्तान जांच के प्रति गंभीर है। हमें मुंबई हमलों के बारे में पक्के सबूतों की जरूरत है, इसके बगैर हम जांच आगे नहीं बढ़ा सकते।

पाकिस्तानी विदेश सचिव ने कहा कि जब तक भारत अपनी सेनाओं को शांतिकाल की स्थिति में नहीं ले जाता, पाकिस्तान अपनी सेना सीमा से नहीं हटाएगा।

एक सदस्य के प्रश्न के उत्तर में बशीर ने कहा कि भारत ने दिसम्बर में पाकिस्तान के अंदर कुछ ठिकानों पर हमले की योजना बनाई थी। इससे पहले मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के संबंध में भारत की ओर से सौंपे गए सबूतों की जांच के लिए पाकिस्तान द्वारा एक 'संयुक्त जांच समिति' गठित करने का समाचार मिला था।

पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' पर सूत्रों के हवाले से मंगलवार को प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार समिति भारत द्वारा सौंपे गए सबूतों में उल्लिखित स्थानों, इंटरनेट टेलीफोन नंबरों और इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेसेज की जांच करेगी।

पोस्टे बी Hindustan

कुत्ते की दूमे कभी सीधी नही होती दूं को काट के घर के पास दफ़न करदो तो कुत्ता चौकीदारी भी

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी piyush

हमको जाँच नही करवानी हे.. आख़िर कब तक हम देशवाशी ऐसे ही जीते रहेंगे अगर सरकार पाक.... को ख़तम नही

रेप्ली टू थिस कमेंट

हॉट सीट

हॉट सीट में सबसे वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और आशुतोष...

सारे शो देखें »

IBN7 अब टाटास्काई पर भी उपलब्ध। चैनल नंबर 511

आप कैसा बजट आने की उम्मीद कर रहे हैं?

अच्छा

औसत

मुश्किल भरा

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित