250 लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं कैलाश

TimeMon, Jan 05, 2009 at 20:07 सिटिज़न जर्नलिस्ट सेक्शन

Tagsटैग: CJ,Kailash, Omkareshwar | 0 कमेंट्स

Email Print

कैलाश अब तक 250 लोगों की ज़िंदगी बचा चुके हैं।

कैलाश अब तक 250 लोगों की ज़िंदगी बचा चुके हैं।

Watch Video

ओंकारेश्वर। लोगों की जिंदगी के अलग-अलग मकसद होते हैं। आपको ये जानकर हैरत हो सकती है कि ओंकारेश्वर के एक शख्स का मकसद है लोगों की जान बचाना। ये शख्स अब तक 250 लोगों को मौत के मुंह से बचा चुका है।

मध्यप्रदेश के नर्मदा इलाके में मौजूद है ओंकारेश्वर तीर्थ। ओंकारेश्वर में सालभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। कहते हैं जो एक बार नर्मदा में स्नान कर ले उसके सभी पाप धुल जाते हैं।

यहां पर कोई भी यात्री आता है तो स्नान के बाद भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने जरूर जाता है और उसके बाद जब वो नर्मदा में नहाने जाता है और बैरीकेट पार करता है तो उसके डूबने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

नदी के तेज बहाव के बीच ऐसे कई हादसे हुए हैं। पुण्य कमाने के लिए श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डाल कर डुबकी लगाते हैं। लेकिन पानी गहरा होने की वजह से अक्सर नदी के साथ ही बह जाते हैं। ऐसे में कैलाश बोरकरे ने श्रद्धालुओं की जान बचाने को ही अपना धर्म मान लिया है।

कैलाश अब तक 250 लोगों की ज़िंदगी बचा चुके हैं। किसी डूबते की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं। हर बार अपनी जान जोखिम में डाल कर दूसरों की जान बचाने वाले कैलाश ने इसे साबित कर दिया है।

हॉट सीट

हॉट सीट में सबसे वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और आशुतोष...

सारे शो देखें »

IBN7 अब टाटास्काई पर भी उपलब्ध। चैनल नंबर 511

क्या ईवीएम की जगह दोबारा मतपत्रों के इस्तेमाल की आडवाणी की मांग सही है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित