पाक ने कहा-सबूत मिल गए हैं, जांच की जाएगी

मुंबई हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव आ गया है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सोमवार को इस बात की पुष्टि कर दी कि उसे मुंबई हमले के संदर्भ में भारत से मुहैया कराए गए सबूत मिल गए हैं और वह इनकी जांच कर रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद सादिक ने एक बयान में कहा कि मुंबई हमले से जुड़े सबूत पाकिस्तान को अब मिले हैं और अधिकारी इन सबूतों की जांच कर रहे हैं।
उधर, भारत के विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि मुंबई हमले से जुड़े सबूत पाकिस्तान को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान इनकी जल्द जांच करेगा। उन्होंने कहा कि सबूत पाकिस्तानी तत्वों से जुड़े हैं।
(एजेंसी की जानकारी के साथ)




























पोस्टे बी Bn. Kaushik
एक कहावत है कि जलेबी की रखवाली को कुतिया को बिताना वही हाल अब दिखाई दे रहा है कि वही
रेप्ली टू थिस कमेंट