'सोनिया पर भरोसा नहीं, देखना क्या करता हूं'

TimeFri, Dec 05, 2008 at 16:54 , Updated at Sat, Dec 06, 2008 देश सेक्शन

Tagsटैग: rane, cm, sonia | 18 कमेंट्स

Email Print

राणे ने कहा कि देशमुख सबसे कलंकित मुख्यमंत्री हैं जिनके राज में मुंबई पर इतना बढ़ा हमला हुआ।

राणे ने कहा कि देशमुख सबसे कलंकित मुख्यमंत्री हैं जिनके राज में मुंबई पर इतना बढ़ा हमला हुआ।

मुंबई। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री नारायण राणे ने कांग्रेस और सोनिया गांधी से खुलकर बगावत कर दी है। मुख्यमंत्री न बनाए जाने से नाराज राणे ने अब साफ-साफ कहना है कि उन्हें अब कोई पद नहीं चाहिए। उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि देशमुख महाराष्ट्र के सबसे कलंकित मुख्यमंत्री हैं जिनके राज में मुंबई पर इतना बढ़ा हमला हुआ। देशमुख पर निशाने साधते हुए राणे ने कहा कि कांग्रेस नाटक कर रही है। अशोक चव्हाण का नाम देशमुख ने ही उनके खिलाफ बढ़ाया है।

राणे ने कहा कि कांग्रेस को उनका नाम घोषित करना चाहिए था। ऑब्जर्वर लाने का नाटक किया गया। कांग्रेस से मैं दुखी हूं। पार्टी ने दो दिन में जो नाटक किया है उससे मैं दुखी हूं।

राणे के कहा कि उन्हें सोनिया पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। सोनिया ने वादा किया लेकिन निभाया नहीं। पार्टी को मेरे ऊपर जो कार्रवाई करनी है कर ले मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

राणे से जब उनके अगले कदम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देखते जाइए मैं क्या-क्या करता हूं।

राणे ने कहा कि एंटनी, पवार और प्रणब उनके समर्थन में थे लेकिन देशमुख ने चाव्हाण का नाम आगे बढ़ाया जो कहीं से मेरे प्रतिस्पर्धी नहीं हैं।

राणे पार्टी पर बरसे लेकिन उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी जाहिर है ऐसा करके वे अपनी एमएलए की कुर्सी खोना नहीं चाहते।

पोस्टे बी Bn. Kaushik

अवसरवादी कमज़ोर लोभी अनिष्ठावान व्यक्ति जो कुर्सी के लालच में बौखला गया है . जिसका असली चेहरा दिखाई दे रहा

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी vineet

अरे रने जी ग़ुस्सा किस बा का है मुंबई मई मारे गये लोगो का या इतने सुनहरे मौक़े के हाथ

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी bharti

नारायण राणे दूसरे के काम को कलंकित बता रहे हैं लेकिन आप भी तो कुर्सिके लिए भूखे भेडिए समान दिखते

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी lalit jain

नारायनजी कुर्षी से इतना प्यार क्यों जनता की सेवा करे

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी Karim Khan

नारायण राणे जी ग़ुस्सा मत किजये कोंग्रेस में यही चलता है मेरी तमन्ना थी की आप को मुख्यमंत्री बनाया जाए

रेप्ली टू थिस कमेंट

हॉट सीट

हॉट सीट में सबसे वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और आशुतोष...

सारे शो देखें »

IBN7 अब टाटास्काई पर भी उपलब्ध। चैनल नंबर 511

आप कैसा बजट आने की उम्मीद कर रहे हैं?

अच्छा

औसत

मुश्किल भरा

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित