हार से बौखलाए राजा ने की फिर नौटंकी

TimeWed, Nov 26, 2008 at 10:43 , Updated at Wed, Nov 26, 2008 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: raja, big bos,wine | 6 कमेंट्स

Email Print

राजा चौधरी ने एक बार फिर अपना गुस्सा मीडिया पर उतारा।

राजा चौधरी ने एक बार फिर अपना गुस्सा मीडिया पर उतारा।

      

मुंबई। मंगलवार की देर रात एक जन्म दिन की पार्टी में राजा चौधरी एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। अपने एक दोस्त की जन्म दिन की पार्टी में राजा चौधरी ने जमकर शराब पी और एक बार फिर अपना गुस्सा मीडिया पर उतारा।

राजा चौधरी ने तो यहां तक कह डाला कि उनकी तबाही की वजह मीडिया है। राजा चौधरी शराब के नशे में इतना डूब गए कि उन्होंने पार्टी में अपनी शर्ट भी उतार फेंकी और रैंप पर भी चले। ये पार्टी मुंबई के अंधेरी इलाके के PENINSULA होटल में आयोजित की गई थी।

पार्टी में मौजूद लोगों ने राजा की इस नौटंकी से दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझा लेकिन कुछ लोगों ने राजा की इस नोटंकी का जमकर मजा भी लिया। शराब के नशे में राजा जोर-जोर से चिल्ला कर पत्रकारों के भला-बुरा भी कहा। पत्नी श्वेता तिवारी से अलग हो चुके राजा अपने परिवार को काफी मिस करते है। बेटी के बारे में पूछने पर राजा फूटफूट कर रोने लगे।

मालूम हो कि दो दिन पहले भी राजा ने ऐसी ही नौटंकी की थी। बिग बॉस के घर में रहे सारे घरवालों के लिए संजय निरुपम ने एक पार्टी दी थी। उस पार्टी में बिग बॉस के विजेता आशुतोष, डायना, मोनिका और राहुल को छोड़कर सारे लोग आए थे। उस दिन भी अचानक राजा नशे में बहक गए और संभावना सेठ को भला बुरा कहा था।

संभावना को राजा ने अपने नॉमिनेशन के लिए जिम्मेदार भी ठहराया था। गुस्से में आकर राजा गालियां भी दे रहे थे। वहां मौजूद लोगों के लिए राजा को संभालना मुश्किल हो रहा था। बाद में संभावना ने भी राजा पर जानबूझ कर तमाशा खड़ा करने के आरोप लगाई। संभावना ने कहा कि राजा झगड़ा करने की नीयत से ही पार्टी में आए थे।

पोस्टे बी ashwani kumar

तू क्या कर रहा है मेरे दोस्त

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी Bn. Kaushik

पूजा जी, क्या कोई सामान्य व्यक्ति अपनी परेशानियों को इस तरह से व्यक्त करता है . केवल मानसिक रूप से

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी pooja maurya

आप ये क्यो नही समझते की राजा को एक परिवार की ज़रूरत है वो ऐसा इस लिए करते है क्योकि

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी yaya

मैं ने पहले भी कहा था आज भी कह रही हूँ राजा को यदि अपने परिवार में वापस आनंद पूर्वक

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी Bn. Kaushik

एक शराबी से आप ऐसे तमाशों की उम्मीद नही करेंगें तो क्या करेंगे यदि उसमें यही समझ होती तो वो

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
Zindagi Live

क्या मुंबई में माई नेम इज खान रिलीज हो पाएगी?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित