भाभी तेरा देवर बेगाना POLL पोटली
Wed, Nov 19, 2008 at 19:38 , Updated at Thu, Nov 20, 2008 सिटी खबरें सेक्शन
टैग: election, panna, devar-bhabhi | 0 कमेंट्स
पन्ना। बृजेन्द्र प्रताप सिंह-भाभी हमारी बड़ी ऊंची चीज हैं। कलाकार हैं वो। कुछ भी कर सकती हैं। मैं तो हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं जो उन्होंने कारनामे किये हैं उनको मिलने वाला है।
दिव्या रानी-देवर जी! आपसे काम को किया नहीं गया। रूलिंग पार्टी का होते हुए भी जनता की समस्याएं ज्यों की त्यों हैं।
पन्ना राजघराने के देवर- भाभी की ये नोक-झोंक सड़कों पर आ गई है। कभी एक दूसरे से अठखेलियां करने वाले एक-दूसरे के विरोधी हो गए हैं। पवई की विधानसभा सीट पर देवर-भाभी ने एक दूसरे के खिलाफ पर्चा भर कर राजनीतिक ताल ठोंक दी है। यहां बीजेपी के मौजूदा विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने उनकी भाभी दिव्या रानी को मैदान में उतारा है
दिव्या रानी कहती हैं- he is outsider. वहां से आकर उमा भारती की लहर में जीते हैं। देवर भाभी कुछ नहीं वो बीजेपी में हैं और मैं कांग्रेस में।
जवाब में बृजेन्द्र प्रताप सिंह कहते हैं- मैं तो भाभी से यही कहूंगा कि आप जितना घूमोगी उतना ही आशीर्वाद मुझे जनता से मिलेगा।
दिव्या रानी भले ही पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रही हों लेकिन राजनीति उनके लिए नई नहीं है। पन्ना राजघराने की ये बहू जनपद पंचायत की अध्यक्ष है। देवर-भाभी के आमने-सामने आने से चुनाव भले ही दिलचस्प हो गया हो लेकिन देवर-भाभी का फसाना घर से निकलकर सड़कों पर आ गया है।
राजनीति कभी गैरों को अपना बना देती है तो कभी अपनों को पराया लेकिन जनता किसको अपना बनाती है और किसको पराया ये तो चुनाव के नतीजों के बाद ही पता चलेगा लेकिन तब तक देवर-भाभी की इस चुनावी नोकझोंक में लोगों को खूब मजा आ रहा है।
विधानसभा चुनाव से जुड़ी पूरी करवेज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस खबर पर आप अपनी राय भी भेज सकते हैं, आपकी राय IBN7 के चुनावी बुलेटिन में शामिल की जाएंगी। राय भेजने के लिए यहां क्लिक करें।



























