पूर्व मिस मेरठ नहीं है मास्टरमाइंड!
मेरठ। पूर्व मिस मेरठ सहेली की मदद से अपने मां-बाप का कत्ल करने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। सोमवार को उसने मीडिया के सामने कहा था कि उसने और उसकी सहेली ने ही दोनों कत्ल किए। एक दिन बाद ही वह अपने बयान से पलट गई। अब उसका कहना है कि उसने अपने मां-बाप को नहीं मारा।
बात यहीं खत्म नहीं हो रही है। पूर्व मिस मेरठ के रिश्तेदार पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामला सिर्फ उतना नहीं है जो दिखाई दे रहा है। रिश्तेदारों का कहना है कि दोनों कत्ल के पीछे किसी और का हाथ है। पूर्व मिस मेरठ की बुआ का ये भी कहना है कि पूर्व मिस मेरठ के भाई को भी जान का खतरा है। कुछ लोग हैं जो उसे भी जान से मार देंगे।
पूर्व मिस मेरठ ने अपने इसी भाई को अपना दुश्मन बताया था। कहा था भाई ही है जिसके वजह से वो कत्ल करने के लिए मजबूर हुई। लेकिन रिश्तेदारों का कहना है कि भाई अपनी बहन की हर जरूरत पूरी करता था।
रिश्तेदारों का तो यहां तक कहना है कि पूर्व मिस मेरठ के इस गुनाह के पीछे उसकी दोस्त और उससे जुड़े लोग हैं। उनका आरोप है कि पूर्व मिस मेरठ की दोस्त ने ही महज साल भर में उसकी जिंदगी बदल दी। उसने पूरी तरह से पूर्व मिस मेरठ को बहका दिया। यही नहीं उसकी नजर पूर्व मिस मेरठ के मां-बाप की दौलत पर थी। इसी की वजह से उसने और उसके कुछ दोस्तों ने पूर्व मिस मेरठ के साथ मिल कर दोहरे कत्ल को अंजाम दिया।
इन लोगों का ये भी कहना है कि अपनी दोस्त की वजह से ही पूर्व मिस मेरठ दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई। वो जिस पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ती थी, वहां से गायब रहने लगी। घरवालों का कहना है कि जब तक पूर्व मिस मेरठ और उसकी दोस्त को अलग नहीं किया जाएगा। उनसे अलग-अलग पूछताछ नहीं की जाएगी। उनकी दोस्ती नहीं तोड़ी जाती, तब तक इस हत्याकांड के असली चेहरे सामने नहीं आएंगे। हालांकि मेरठ पुलिस का दावा है कि उसने इस सारे मामले को हल कर लिया है। इस कत्ल का पूर्व मिस मेरठ के अलावा कोई मास्टरमाइंड नहीं है।
मे ये कहना चाहता हू की आप नेवस वाले इस तरह हर बात का मज़ाक क्यू बनते है प्रियंका और



























पोस्टे बी sidhu
हो सकता के लड़कीओ के आप्स मे संबंद हे
रेप्ली टू थिस कमेंट