सुनील शेट्टी के खिलाफ गैरजमानती वारंट
Wed, Nov 19, 2008 at 16:54 , Updated at Wed, Nov 19, 2008 मनोरंजन सेक्शन
टैग: Suneil, Shetty, Warrant, Issue, Chandigarh | 0 कमेंट्स
चंडीगढ़। अभिनेता सुनील शेट्टी के खिलाफ चंडीगढ़ की जिला अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी किया है। सुनील शेट्टी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इस मामले में अदालत में पेश न होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
ह्यूंदई मोबाइल नाम की एक कंपनी ने मुंबई में मोबाइल लांच किए थे और सुनील शेट्टी उसमें मौजूद थे। सुनील शेट्टी का परिचय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के तौर पर कराया गया था।
उसके बाद चंडीगढ़ के एक डिस्ट्रीब्यूटर का आरोप है कि उससे 10 लाख रुपय़े लिए गए लेकिन ना तो मोबाइल फोन हैंडसेट दिए और जब पेमेंट वापसी की बात आई तो एक चेक थमा दिया गया जो बाद में बाउंस हो गया।
ये मामला चंडीगढ़ की ज़िला अदालत में चल रहा है। सुनील शेट्टी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भी गए थे पर उन्हें राहत नहीं मिली।
शिकायतकर्ता के वकील का कहना है कि अदालत ने सुनील शेट्टी से हाजिर रहने को कहा था लेकिन वो हाजिर नहीं हुए इसलिए उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया गया।



























