TV वर्कर्स की हड़ताल खत्म, दिखेंगे नए एपिसोड
Wed, Nov 19, 2008 at 14:37 , Updated at Wed, Nov 19, 2008 मनोरंजन सेक्शन
टैग: Strike, programme | 1 कमेंट्स

टीवी वर्कर्स और प्रोडक्शन कंपनियों के बीच चल रही खींचतान आज खत्म हो गई।
मुंबई। अब आप एक फिर से टेलीविजन पर अपने चहेते प्रोग्राम के नए एपिसोड को देख पाएंगे। छोटे पर्दे के वर्कर्स और प्रोडक्शन कंपनियों के बीच चल रही खींचतान आज खत्म हो गई।
दरअसल प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाले टेक्नीशियन, लाइट मैन और कैमरा मैन जैसे अन्य कर्मचारी 1 नवंबर से हड़ताल पर चले गए थे। लेकिन कर्मचारियों ने आज हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है। अब टीवी पर आने वाले प्रोग्राम के नए एपिसोड जल्द ही प्रसारित किए जाएंगे।
मालूम हो कि छोटे पर्दे पर आने वाले सीरियल, शो और अन्य कार्यक्रम के प्रोडक्शन के लिए काम करने वाले वर्कर्स ने अपनी वेतन बढ़ाने को लेकर पिछले कई महीनों से मांग कर रहे थे। लेकिन प्रोड्यूसर उनकी मांग को नजर अंदाज करते रहे। आखिरकर 1 नवंबर से सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।
कर्मचारी यूनियन का कहना था कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगी तबतक कर्मचारी काम पर नहीं लोटेंगे। कर्मचारियों का तर्क है कि महंगाई काफी बढ़ गई है लेकिन उस हिसाब उनकी मेहनतना नहीं बढ़ रही है।
हड़ताल पर चले जाने से टेलीविजन पर आने वाले सभी प्रोग्राम के नए एपिसोड नहीं बन पाए। जिससे टीवी चैनलों को पुराने प्रोग्राम को ही दोबारा से दिखाना पड़ रहा है।
कर्मचारी यूनियनों और प्रोड्यूसरों के बीच हड़ताल खत्म करने को लेकर 1 नवंबर से ही बातचीत चल रही थी लेकिन आज वर्कर्स ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है और जल्द ही सीरियल के नए एपिसोड की शूटिंग शुरू हो जाएगी।


























पोस्टे बी hina
पता नही छोटे पर्दे के प्रोग्राममे कब शुरू होगे जो लोग घर मे रेहते है हमारे सारा दिन बेकार जाता
रेप्ली टू थिस कमेंट