रेव पार्टी में ठुमक रहे थे 109 रईसजादे
Wed, Nov 19, 2008 at 13:14 , Updated at Wed, Nov 19, 2008 सिटी खबरें सेक्शन
टैग: Rew party, police | 2 कमेंट्स
मुंबई। बीते दिनों एक रेव पार्टी में पकड़े गए 250 लड़के-लड़कियों में से 119 की प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। इसमें 109 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है यानी इन लोगों पार्टी में ड्रग्स का सेवन किया है।
मालूम हो कि 72 डिग्री ईस्ट पब में चल रही इस रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर 231 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में हिंदी फिल्मों के खलनायक शक्ति कपूर का बेटा सिद्धांत कपूर भी था।
गिरफ्तार लोगों में आठ ड्रग्स को पहुंचाने वाले भी शामिल थे। पुलिस ने तब सभी के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए थे। इस रेव पार्टी में शामिल लोगों की उम्र पच्चीस से तीस साल के बीच बताई जा रही थी।
महानगर में इससे पहले भायंदर इलाके में पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापा मारकर 90 लोगों को हिरासत में लिया था।
आप के इस न्यूज़ रिपोर्ट ने ही याद दिलाया वरना हम तो भूल ही गये थे. इसी तरह शायद अन्य



























पोस्टे बी bhartiya
वो एक किसी राहीस नेता का बेटा और नोकर भी तो पकड़े गये थे दिल्ली मे, नोकर मार गया था
रेप्ली टू थिस कमेंट