'प्रियंका के बलात्कारी पर कार्रवाई क्यों नहीं?'
Wed, Nov 19, 2008 at 12:56 , Updated at Wed, Nov 19, 2008 सिटी खबरें सेक्शन
टैग: Rape, priyanka | 0 कमेंट्स
मेरठ। पूर्व मिस मेरठ प्रियंका मामले में बुधवार सुबह एक नया मोड़ आ गया। जब एसएसपी मेरठ ने जेपी नगर के एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा है। मेरठ के एसएसपी ने कहा है कि जब पुलिस ने पूर्व मिस मेरठ और उसकी दोस्त को उसके चाचा की कैद से छुड़ाया था तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की।
गौरतलब है कि पूर्व मिस मेरठ और उसकी दोस्त ने ये आरोप लगाया था कि चाचा और उनके बेटे ने दोनों के साथ बलात्कार किया और उनकी ब्लू फिल्म भी बनाई। लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मेरठ एसएसपी ने जेपी नगर एसी को जल्द इस मामले में कार्रवाई करने को कहा है। इस मामले में अदालत ने मंगलवार को प्रियंका को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
दरअसल पुलिस के मुताबिक प्रियंका ने 10 नवंबर को गुस्से में अपनी मां को गला घोंटकर मार डाला था। पिता ने जब बीचबचाव करना चाहा तो उसे चाकू मार दिया। इस दौरान प्रियंका की दोस्त अंजू उसके साथ थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश जौली ने कहा कि उसकी मां ने उसे कुछ पारिवारिक दस्तावेज और निजी कागजात देने से मना कर दिया था और उस पर तानाकसी की थी। इससे आग बबूला होकर उसने मां का गला दबा दिया था। जब उसके पिता परमवीर ने उसे ऐसा करने से रोकना चाहा तो उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।



























