संघ, बजरंग दल आतंकी संगठन नहीं: ब्रिटेन

TimeWed, Nov 19, 2008 at 12:21 दुनिया सेक्शन

Tagsटैग: britain, RSS, Bajrang dal | 4 कमेंट्स

Email Print

लंदन: ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि न तो संघ और न ही बजरंग दल आतंकवादी संगठन हैं साथ ही उनके सदस्यों के ब्रिटेन में प्रवेश करने पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है।

हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ब्रिटिश मंत्री लॉर्ड मैलोक ब्राउन ने कहा कि ब्रिटिश सरकार संघ और बजरंग दल को आतंकवादी संगठन नहीं मानती।

एक पूर्व कैबिनेट मंत्री क्रिस पैटर्न द्वारा संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में ब्राउन ने कहा कि न तो ब्रिटिश सरकार ने और न ही भारत सरकार ने उन्हें आतंकवादी संगठनों की सूची में डाला है।

ब्राउन ने कहा कि उक्त संगठनों को टेररिज्म एक्ट 2000 के तहत किसी आतंकी घटना में शामिल होने के सबूत मिलने के बाद ही प्रतिबंधित किया जा सकता है उससे पहले नहीं।

मालूम हो कि क्रिस पैटर्न ने हाल ही में उड़ीसा में ईसाई विरोधी हिंसा के संदर्भ में यह सवाल उठाया था। दरअसल संघ की तर्ज पर ही विभिन्न देशों में हिंदू स्वयं सेवक संघ कार्यरत है जिसका 1966 में गठन किया गया था जिसकी गतिविधियां इस मुद्दे पर विवाद बढ़ने पर प्रभावित हो सकती हैं।

इसके एक सूत्र के मुताबिक भारत स्थित संघ से इसका ज्यादा लेना देना नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक एचएसएस के अकेले ब्रिटेन में ही 70 शाखाएं हैं व 1100 सक्रिय सदस्थ भी हैं।

पोस्टे बी lalji pansuriya

ब्रिटेन क्या कहे ता हे उसे हिंदुस्तन को क्या फ़र्क पड़ता हे वो आज भी अँग्रेज़ हे ओर रहेनेगे उनका

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी Ashish

अखंड भारत की कल्पना आतंकवाद नही हो सकती.... कभी नही . सत्य हमेशा विजयी होता है . . . ब्रिटेन

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी kameshwar singh

संघ परिवार को आतंकी समझने या कहने वाले लोग सचमुच मानसिक रूप से बीमार हैं .उन्हे अपना इलाज किसी अच्छे

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी vinay mishra

संघ का मतलब आतंक नही है ये राय उन सभी की होगी जो संघ को जानते है मूर्ख है व

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित