गुमनाम फायरिंग में एक युवक को गोली लगी
Wed, Nov 19, 2008 at 07:48 , Updated at Wed, Nov 19, 2008 सिटी खबरें सेक्शन
टैग: New Delhi, goli | 0 कमेंट्स
नई दिल्ली। दिल्ली के दरियागंज इलाके में अज्ञात कारणों से हुई फायरिंग में मोहम्मद अनीस नाम के एक युवक को गोली लग गई है।
दरअसल अनीस अपने दोस्त नदीम के साथ घर से टहलने के लिए निकला था। उस समय रात के साढ़े 10 बज रहे थे। दोनों को एकाएक गोली चलने की आवाज सुनाई दी और कुछ ही पल में एक गोली अनीस के पेट में लग गई। अनीस को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक पेशे से मैकेनिक है।
अभी तक इस बात की पता नहीं चल पाई है कि किस कारण से गोली मारी गई। साथ ही गोली चलाने वाला शख्स कौन है इसकी भी पहचान नहीं हो पाई है।



























