'मोनिका के लिए ही अंदर थे राहुल, वरना...'

TimeTue, Nov 18, 2008 at 13:07 , Updated at Tue, Nov 18, 2008 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: rakhi,sawant | 0 कमेंट्स

Email Print

राखी सावंत ने राहुल महाजन के बारे में कई और अहम खुलासे भी किए।

राखी सावंत ने राहुल महाजन के बारे में कई और अहम खुलासे भी किए।

    

बॉलीवुड बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत ने आईबीएन 7 से खास बातचीत में कहा कि राहुल महाजन ऐसे नहीं थे,उन्हे माफी मांग लेनी चाहिए थी। वो तो अब तक सिर्फ मोनिका और पायल की वजह से ही टिके थे।

बातचीत में राखी ने राहुल महाजन के बारे में कई और अहम खुलासे किए। दरअसल राहुल महाजन द्वारा बिग बॉस से माफी नहीं मांगने मांगने पर उन्हें घर से छुट्टी निकाल दिया गया। जबकि बिग बॉस शो में राहुल महाजन जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

लेकिन नॉमिनेशन से ठीक पहले शनिवार को राहुल महाजन, राजा, जुल्फी और आशुतोष के साथ मिलकर घर से फरार हो गए। इन चारों लोगों ने घर की दीवार फांदी और पहुंच गए बाजार। बाजार में लोगों ने चारों को ये कहते हुए सुना की घर में उन्हे बढ़िया खाना नहीं मिल रहा था जिसकी वजह से वो घर से भागे। बाद में बिग बॉस के सिक्योरिटी स्टाफ ने चारों को पकड़ लिया। उन्हे घर वापस लाया गया।

इस घटना पर राहुल महाजन ने अफसोज जताना भी वाजिब नहीं समझा। बिग बॉस ने इस नाफरमानी माना और राहुल को घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान राहुल ने कहा कि पैसे उनके लिए मायने नहीं रखते। माना जा रहा है कि इसके बाद ही बिग बॉस ने राहुल को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित