वालिया के खिलाफ कांग्रेसी
Tue, Nov 18, 2008 at 11:43 , Updated at Wed, Nov 19, 2008 सिटी खबरें सेक्शन
टैग: Walia,Election | 0 कमेंट्स

वित्त मंत्री वालिया की ही पार्टी के कार्यकर्ता की पत्नी ने उनके खिलाफ ताल ठोक दी।
नई दिल्ली। मौजूदा वित्त मंत्री ए के वालिया लक्ष्मी नगर विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।लेकिन उनको शिक्सत देने लिए उन्हीं की पार्टी के एक कार्यकर्ता की पत्नी ने उनके खिलाफ ताल ठोंक दी है।
पति ने अपनी पत्नी पर चुनाव न लड़ने का दबाब डालते हुए चुनाव से दूर होने को कहा।
लेकिन बात नहीं बनी और पति पत्नी का झगड़ा पुलिस तक पहुंच गया। पत्नि का आरोप है कि उसका पति चुनाव न लड़ने का दबाव डाल रहा है। और ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी।
इसी के चलते पत्नी यशोदा रानी ने अपने पति के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज भी दर्ज करवा दी है।
विधानसभा चुनाव से जुड़ी पूरी करवेज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस खबर पर आप अपनी राय भी भेज सकते हैं, आपकी राय IBN7 के चुनावी बुलेटिन में शामिल की जाएंगी। राय भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

























