बिग बॉस के घर से निकाले गए राहुल
Tue, Nov 18, 2008 at 08:37 , Updated at Tue, Nov 18, 2008 मनोरंजन सेक्शन
टैग: big bos, rahul, out | 29 कमेंट्स
मुंबई। बिग बॉस के घर में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। बिग बॉस शो के जीत के प्रबल दावेदार राहुल महाजन को बिग बॉस ने घर से बाहर कर दिया है।
दरअसल शनिवार को बिग बॉस के घर में मौजूद राहुल महाजन, राजा, जुल्फी और आशुतोष घर के नियमों को तोड़ते हुए घर की बाउंड्री को फांदकर भाग गए थे। कुछ देर बाद बिग बॉस ने चारों को पकड़ लिया था।
बिग बॉस ने घर के नियम तोड़ने पर चारों को मांफी मांगने के लिए कहा था। लेकिन राहुल महाजन ने मांफी मांगने से इंकार कर दिया।
बिग बॉस ने गलती नहीं मानने पर राहुल महाजन को घर से बाहर होने का फरमान जारी कर दिया। राहुल महाजन को घर से निकल जाने पर घर में अब तीन प्रतियोगी राजा, जुल्फी और आशुतोष बच गए है।
इससे पहले बिग बॉस में राहुल महाजन को उनके रंगीलापन से ज्यादा जाना जाता रहा है। शो में जहां सब लोग एक दूसरे को आउट करने की कोशिश में जुटे रहे, वहीं राहुल महाजन को इससे ज्यादा मतलब नहीं रहा।
राहुल महाजन को मतलब अगर किसी चीज से रहा तो सिर्फ आशिकी से। वो कभी पायल के पीछे अपना दिल लिए फिरे, तो कभी मोनिका पर डोरे डालते नजर आए।
वैसे तो राहुल महाजन का विवादों से पुराना नाता है। राहुल विवादों में सबसे पहले अपने पिता की मौत के बाद आए। राहुल पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा। इसके बाद राहुल पर अपनी पत्नी श्वेता के साथ सरेआम मारपीट का आरोप लगा। और आखिरकार नौबत तलाक तक पहुंच गई।
इस साल दोनों के बीच तलाक भी हो गया। इससे राहुल को खासी बदनामी उठानी पड़ी। अपनी खराब छवि को सुधारने के लिए ही राहुल ने बिग बॉस का प्रतियोगी बनना कुबूल किया। यहां उन्होंने शुरू में तो लोगों का खूब दिल जीता। लेकिन धीरे-धीरे बिग बॉस में भी राहुल विवाद में घिरने लगे। और आखिरकार अंत में उन्हें घर से ही निकाल दिया गया।
हरेनदेर सिंग जी लगता है आप जातिवाद से पीड़ित हैं नहीं तो राजा को आप सनस्करटि का रक्षक ना कहते
राहुल महाजन बिग बोस को कहता है की राजा को बोलने की तहज़ीव नही है लेकिन पूरे 94 दिन के
इट वास आ गूड देसीसिओं ब्य बिग बोसस . राहुल महाजन शौल्ड हावे बीन रेमोवेड इन थे फ़ीर्स्ट 2-3 वीक्स
राहुल के साथ जो भी हुआ बह बहुत अच्छा हुआ क्यूंकि राहुल महाजन ने बिग बोसस से माफ़ी ना माग



























पोस्टे बी shiva
राहुल सब अच्छा आदमी है...
रेप्ली टू थिस कमेंट