घेरे में अस्पताल, 6 दिनों तक बेवजह रखा शव

TimeTue, Nov 18, 2008 at 07:58 , Updated at Tue, Nov 18, 2008 सिटी खबरें सेक्शन

Tagsटैग: Hospital, dead | 1 कमेंट्स

Email Print

बालाजी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा मौत 17 नवंबर को हुई।

बालाजी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा मौत 17 नवंबर को हुई।

Watch Video

नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके के बालाजी अस्पताल में बीती रात लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि अस्पताल पिछले एक हफ्ते से विशाल महाजन की लाश को बेवजह रखा हुआ है।

दरअसल विशाल महाजन का 9 नवंबर को एक्सीडेंट हुआ था। घरवालों के मुताबिक विशाल की 11 तारीख को ही मौत हो गई थी। इसके बावजूद डॉक्टरों ने उसे 17 तारीख तक वेंटीलेटर पर रखा। विशाल के रिश्तेदारों का आरोप है कि महज बिल बढ़ाने के लिए अस्पताल ने ये हरकत की है।

परिवार वालों ने कहा कि अब अस्पताल ने बिल 25 हजार रुपए से बढ़कर 90 हजार रुपए सौंप दिया है। मरीज के रिश्तेदार किसी भी हालत में ये रकम देने को तैयार नहीं और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पोस्टे बी rajesh

तीस इस ट मुच नग्लिगेंस्य.

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित