इंडोनेशिया में भूंकप, 3 मरे 40 घयल

TimeMon, Nov 17, 2008 at 16:59 दुनिया सेक्शन

Tagsटैग: indonesia,earthquake | 0 कमेंट्स

Email Print

भूकंप के कारण 1,500 से अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचा।

भूकंप के कारण 1,500 से अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचा।

जकार्ता। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में सोमवार तड़के के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है, जबकि लगभग 40 घायल हो गए।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सुलावेसी प्रांत में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई। भूकंप के कारण 1,500 से अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचा।

भूंकप का केंद्र उत्तरी सुलावेसी से 138 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में समुद्र के 10 किलोमीटर अंदर स्थित था। शक्तिशाली भूकंप के बाद भी भूकंप के कई झटके महसूस किए गए।

गौरतलब है कि दिसंबर 2004 में इंडोनेशिया में प्रलयंकारी भूकंप आया था, जिसमें 170,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसमें लगभग 500,000 लोग बेघर हो गए थे।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित