कनाडा में विमान दुर्घटना में 7 की मौत

ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ओटावा। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक विमान दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई।
ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक आश्चर्यजनक तरीके से बचने में कामयाब रहा।
विक्टोरिया स्थित राहत केंद्र ने इस संबंध में जानकारी दी। दुर्घटनाग्रस्त विमान 'पेसिफीक कोस्टल एयरलाइंस' का था। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना में मारे गए सभी यात्री एक जलविद्युत परियोजना के कर्मचारी थे।

























