बूथ का पुनर्जन्म हैं बिग बी, नेहरू ही थे बेनजीर!

TimeSun, Nov 16, 2008 at 23:17 , Updated at Mon, Nov 17, 2008 अजब गजब सेक्शन

Tagsटैग: born again, book, bigb | 6 कमेंट्स

Email Print

दावा है कि किंग खान का पुनर्जन्म हुआ है और वो पहले कोलकाता की मशहूर डांसर साधना बोस थे।

दावा है कि किंग खान का पुनर्जन्म हुआ है और वो पहले कोलकाता की मशहूर डांसर साधना बोस थे।

नई दिल्ली। एक अमेरिकी डॉक्टर वॉल्टर सेमकियू ने बॉलीवुड अभिनेताओं और भारतीय नेताओं की पिछली जिंदगियों का दावा करके नई बहस शुरू कर दी है। वॉल्टर का सनसनीखेज दावा है कि सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन के पूरे परिवार का ही पुनर्जन्म हुआ है।

उनके अनुसार अमेरिकी थियेटर का बिग बी एडविन बूथ ही सदी के महानायक के रूप में हमारे सामने है। यही नहीं सेमकियू तो यहां तक कहते हैं कि अमिताभ के पूरे परिवार का ही पुनर्जन्म हुआ और वो भी एडविन के ही परिवार से।

पुनर्जन्म मामलों के विशेषज्ञ डॉक्टर सेमकियू के मुताबिक एडविन बूथ शर्मीला अभिनेता था। बहुत कम बोलता था। वो बोलता था तो सिर्फ थियेटर में। उसी तरह जैसे अमिताभ बेहद कम बोलने वाले इंसान हैं।

वॉल्टर के मुताबिक अमिताभ की पत्नी जया भादुड़ी पिछले जन्म में मैरी मैक्विर्क्स थीं।

मैरी एडविन की दूसरी पत्नी थीं जबकि एडविन की पहली पत्नी मैरी डेवलिन मशहूर अभिनेत्री रेखा के रूप में फिर जन्मीं, जिन्होंने अमिताभ के साथ करीब 20 फिल्मों में काम किया। सेमकियू के मुताबिक एडविन के बच्चे अमिताभ बच्चन के इस जन्म में बच्चे बने।

एडविन की बेटी एडविना अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन हैं तो बेटा जूनियर एडविन अभिषेक बच्चन। अमिताभ की मां को डॉक्टर सेमकियू ने एडविन की मां मैरी एने होम्स से जोड़ा, जिन्होंने बाद में तेजी बच्चन के रूप में जन्म लिया। सेमकियू कहते हैं कि महानायक के पिता हरिवंश राय बच्चन खुद एडविन के पिता जूनियस ब्रूटस बूथ का ही पुनर्जन्म थे।

जूनियस साहित्यप्रेमी थे। एडविन की जिंदगी की कई बातें अमिताभ की जिंदगी से मेल खाती हैं। सेमकियू कहते हैं कि एडविन और अमिताभ बेशक दो नाम हैं पर एक ही व्यक्ति के ये दो रूप हैं। इन दोनों और इनके परिवार के लोगों की शख्सियतें बहुत ज्यादा मेल खाती हैं।

1 . 2 . 3 . 4 . अगला पन्ना

पोस्टे बी Danger

इस डाक्टर को मानसिक इलाज की ज़रूरत है.

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी sunil varun

य डाक्टर पागल है उससे पूछो की तू किसका दूसरा जन्म है . साएड तू किस्सी पागल का दूसरा जन्म

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी Subhash Tulshyan

पुनर्जन्म होता है येह प्रामाणित है किंतु एक आत्मा दो सरीर मे एकसाथ रह सकती है येह बात मानने की

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी sunil

नेहरू जी की मर्तू 1964 मैं हुई थी और बनेज़ीर 1953 मैं पैदा हुई थी क्या बनेज़ीर मैं इतनी शक्ति

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी Jaisee

ये तर्क बिल्कुल घलत है. मिसाल के तौर पर:समझने वालो के लिया ये निशानी काफ़ी है की एक ही शक्ल

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित