18 भारतीय समेत अगवा समुद्री जहाज मुक्त

अगवा जहाज को भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजे मुक्त कर दिया गया।
मुंबई। सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने अदन की खाड़ी से 15 सितम्बर को अगवा किए गए समुद्री जहाज एमटी स्टोल्ट वेलोर को चालक दल के 18 भारतीयों समेत 22 सदस्यों को रविवार सुबह रिहा कर दिया।
हांगकांग स्थित 'नेशनल यूनियन ऑफ सिफेयर्स ऑफ इंडिया' (एनयूएसआई) के एक प्रवक्ता ने कहा कि सोमलिया के समुद्री डाकुओं द्वारा अगवा जहाज को भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजे मुक्त कर दिया गया।
एनयूएसआई के महासचिव ए.जी. सेरांग ने बताया कि रिहा किए गए चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
सेरांग ने बताया कि जल्द ही संबंधित देशों की सरकारों की जरुरी औपचारिकताओं के बाद चालक दल के सदस्य अपने-अपने परिजनों के पास जा सकेंगे।

























