अमेरिका: भारतीय मूल के सीईओ का हत्यारा गिरफ्तार

TimeSun, Nov 16, 2008 at 08:51 , Updated at Sun, Nov 16, 2008 दुनिया सेक्शन

Tagsटैग: USA,CEO | 0 कमेंट्स

Email Print

भारतीय मूल के इंजीनियर सिड के साथ दो और लोगों को भी गोली मारी गई।

भारतीय मूल के इंजीनियर सिड के साथ दो और लोगों को भी गोली मारी गई।

Watch Video

कैलिफॉर्निया। अमेरिकी में एक कंपनी में कार्यरत भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद अग्रवाल के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अग्रवाल और उनके दो वरिष्ठ सहयोगियों को शुक्रवार दोपहर जिंग हुआ वू नाम के एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वू को सांता क्लारा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

सांता क्लारा के पुलिस प्रमुख स्टीव लोज ने बताया कि वू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि वू से पुलिस पूछताछ कर रही है।

मालूम हो कि सिड के साथ दो और लोगों को भी गोली मारी गई। जिसके बाद उन दोनों की भी मौत हो गई।

माना जा रहा है कि मंदी के दौरान हुई छंटनी में जिंग वू को कंपनी से निकाल दिया गया। जिंग वू ने इसका गुस्सा सीईओ और बाकी दो लोगों पर उतारी।

सिड अग्रवाल कानपुर आईआईटी से 1974 के ग्रेजुएट थे। उन्होने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी। मंदी की मार का ये एक भयावह पहलू है। अब तक मंदी के मारे लोग खुदकुशी करते ही सुने जा रहे थे। लेकिन अब तो छंटनी के शिकार लोग हत्यारे बन रहे हैं, जिसका शिकार बने सिड अग्रवाल।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित