ओबामा ने हिलेरी को विदेशमंत्री पद की पेशकश की

TimeSat, Nov 15, 2008 at 12:59 दुनिया सेक्शन

Tagsटैग: Obama,Hilary | 0 कमेंट्स

Email Print

ओबामा ने हिलेरी से मुलाकात के दौरान विदेशमंत्री पद स्वीकारने का प्रस्ताव रखा।

ओबामा ने हिलेरी से मुलाकात के दौरान विदेशमंत्री पद स्वीकारने का प्रस्ताव रखा।

वॉशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन के सामने विदेशमंत्री पद का प्रस्ताव रखा है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के एक विश्वस्त सूत्र के हवाले से सीएनएन ने खबर दी है कि गुरुवार को शिकागो में ओबामा ने हिलेरी के साथ मुलाकात के दौरान उनके समक्ष विदेशमंत्री पद स्वीकार करने का प्रस्ताव रखा।

बहरहाल शुक्रवार को हिलेरी ने ओबामा प्रशासन में कोई पद स्वीकार करने के बारे में लग रही अटकलों का खंडन करने से इनकार कर दिया। न्यूयॉर्क में एक बैठक में हिलेरी ने कहा कि ओबामा के प्रशासन के बारे में वे कोई अटकल नहीं लगाना चाहतीं और कोई भी सवाल ओबामा के सत्ता हस्तांतरण दल से पूछा जाना चाहिए।

सूत्रों के अनुसार मैसाचुट्स के सीनेटर और वर्ष 2004 के राष्ट्रपति पद के डेमोकेट्रिक पार्टी के उम्मीदवार जान केरी और न्यू मैक्सिको के गवर्नर बिल रिचर्डसन भी ओबामा की संभावित विदेशमंत्रियों की सूची में हैं।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित