एक अजूबा ऑपरेशन, किडनी से निकले 120 स्टोन

TimeSat, Nov 15, 2008 at 11:38 , Updated at Sat, Nov 15, 2008 अजब गजब सेक्शन

Tagsटैग: Stone, Operation, Karnatka | 1 कमेंट्स

Email Print

ये अजूबा ही कहा जाएगा कि मारूती की किडनी से 120 स्टोन निकाले गए।

ये अजूबा ही कहा जाएगा कि मारूती की किडनी से 120 स्टोन निकाले गए।

Watch Video

कर्नाटक। कर्नाटक में हुए एक ऑपरेशन ने भारतीय चिकित्सा के क्षेत्र में हो रही तरक्की को एकबार फिर साबित कर दिया है। केरूडी अस्पताल में हुए एक ऑपरेशन में डॉक्टरों ने एक शख्स की किडनी से 120 स्टोन निकाले। कर्नाटक के डॉक्टरों की इस कामयाबी को अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में शामिल करने की कोशिश की जा रही है।

22 साल के मारूती शशिबल कर्नाटक के कल्लपटना गांव के रहने वाले हैं। मारूती का हाल में ऑपरेशन हुआ है। इस ऑपरेशन को न सिर्फ शशिबल बल्कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हमेशा याद रखेंगे। ये अजूबा ही कहा जाएगा कि मारूती की किडनी से 120स्टोन निकाले गए।

मालूम हो कि शशिबल को कुछ दिन पहले पेट में तेज दर्द हुआ। उसे फौरन बगलकोट के केरूडी नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया। शुरूआती जांच में डाक्टरों ने मारूती की किडनी में 60 से 70 स्टोन होना बताया। फिर शुरू हुआ ये जटिल ऑपरेशन।

इस खास ऑपरेशन में डॉक्टरों ने एक नई तकनीक PCNL का इस्तेमाल किया। इसमें बिना कोई बड़ा चीरा लगाए किडनी से स्टोन बाहर निकाला जाता है।

इस तकनीक में पीठ की तरफ से एक पतला पाईप मरीज के शरीर में डालकर स्टोन बाहर निकाला जाता है। इस पाईप को Q पाईप कहा जाता है। इस ऑपरेशन के जरिए डॉक्टरों ने कुल 120 स्टोन शशि के जिस्म से बाहर निकाले। ऑपरेशन के बाद अब शशिबर बेहतर महसूस कर रहा है।

बड़े और महंगे अस्पतालों के इस दौर में बगलकोट में हुआ। ये सफल ऑपरेशन भारतीय चिकित्सा की तरक्की का शानदार नमूना है।

पोस्टे बी dr.a.k.upadhyay

ये एक चमत्कार से क्म नही है.

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित