हिलेरी हो सकती हैं अमेरिका की नई विदेश मंत्री

TimeFri, Nov 14, 2008 at 18:13 , Updated at Fri, Nov 14, 2008 दुनिया सेक्शन

Tagsटैग: america,hilary clinton | 0 कमेंट्स

Email Print

हिलेरी के अलावा जॉन केरी और बिल रिचर्डसन के नाम की भी चर्चा चल रही है।

हिलेरी के अलावा जॉन केरी और बिल रिचर्डसन के नाम की भी चर्चा चल रही है।

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में सीनेटर हिलेरी क्लिंटन विदेश मंत्री के रूप में पदभार संभाल सकती हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सीएनएन की एक रिपोर्ट में ओबामा के करीबी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल रहीं हिलेरी विदेश मंत्री बनने की एक बड़ी दावेदार हैं।

समाचार पत्र शिकागो ट्रिब्यून के मुताबिक ओबामा प्रशासन में हिलेरी बेहद उपयोगी साबित हो सकती हैं लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं की गई कि उनको विदेश मंत्री बनाए जाने की तैयारी चल रही है।

उधर हिलेरी के कार्यालय के कहना है कि नए प्रशासन में नियुक्तियों के बारे में ओबामा का सत्ता हस्तांतरण दल ही बता सकता है।

एनबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार को हिलेरी शिकागो में थीं जहां सत्ता हस्तांतरण की योजनाओं को लेकर ओबामा रोज बैठकें कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हिलेरी के अलावा विदेश मंत्री पद के लिए सीनेटर जॉन केरी और न्यू मेक्सिको के गवर्नर बिल रिचर्डसन के नाम की भी चर्चा चल रही है।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित