सिगरेट पी तो बिगड़ जाएगा हार्ट का शेप
Fri, Nov 14, 2008 at 16:52 , Updated at Fri, Nov 14, 2008 अजब गजब सेक्शन
टैग: cigrette,heart | 2 कमेंट्स

निकोटीन ही सीधे तौर पर दिल का आकार बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार होता है।
वाशिंगटन। सिगरेट पीने वाले सावधान! शिकागो विश्वविद्यालय (इलियंस) में कराए गए एक शोध से पता चला है कि सिगरेट का धुआं आपके दिल का आकार बिगाड़ सकता है।
यूरोपीयन जर्नल ऑफ हार्ट फेल्योर के नवंबर के अंक में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक चूहों पर किए गए अध्ययन से पता चला कि सिगरेट का धुआं दिल के बाएं वेंट्रिकल (कोष्ठक) के आकार को बदल सकता है जिसके कारण दिल का आकार तो बिगड़ता ही है, अनेक बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं।
शोध में शामिल शिकागो विश्वविद्यालय (इलियंस) की बायो-बिहेवोरियल हेल्थ साइंस की प्रोफेसर मैरियन पियानो ने यह खुलासा किया है।
पियानो ने बताया कि सिगरेट के धुएं में 4000 से अधिक रसायन होते हैं। निकोटीन इनमें से एक है। अब निकोटीन ही सीधे तौर पर दिल का आकार बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार होता है, इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है।


























पोस्टे बी raj
मय चटा हो की सिगेरते की कोंपन्य हे बंद करा देनी चहेए क्यकी अभी के जो नेव गेणेरातिओं के चिल्ड
रेप्ली टू थिस कमेंट