कैंसर से जूझ रही है प्रचंड की बेटी

प्रचंड इन दिनों बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत में हैं।
काठमांडू। बहुत कम लोगों को पता होगा कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड की चार बेटियों में सबसे बड़ी ग्यानू के.सी इन दिनों मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल एंड कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में कैंसर से जूझ रही है।
प्रचंड इन दिनों बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत में ही हैं लेकिन वे अब तक अपनी बेटी से मिलने नहीं जा सके हैं।
ग्यानू की शादी 1993 में हुई थी। उसकी शादी से तीन साल पहले प्रचंड ने सरकार के खिलाफ लड़ाई शुरू की थी लेकिन शादी के बाद ग्यानू अपने पति अर्जुन के.सी के साथ जालंधर चली गई थी।
दो साल पहले जब माओवादियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया, तब ग्यानू और उसके पति ने भारत में रहकर माओवादियों के लिए काम करने का फैसला किया।
अर्जुन भारत में नेपाली लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा करने वाले गैरसरकारी संगठन नेपाली जनाधिकार सुरक्षा समिति के सदस्य हैं।

























