अहम है भारत-अमेरिकी रिश्ते: ओबामा

TimeWed, Nov 12, 2008 at 12:22 , Updated at Wed, Nov 12, 2008 दुनिया सेक्शन

Tagsटैग: America, Obama | 0 कमेंट्स

Email Print

ओबामा की जीत दमित लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

ओबामा की जीत दमित लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

नई दिल्ली। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार तड़के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से फोन पर बातचीत में कहा कि नया अमेरिकी प्रशासन सभी वैश्विक मसलों पर भारत के साथ मिलकर कार्य करने का इच्छुक है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मनमोहन सिंह ने कहा कि ओबामा की जीत दमित लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ओबामा ने भी पहले वित्त मंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के देश को दिए योगदान की प्रशंसा की।

अधिकारी ने बताया कि ओबामा ने कहा कि अमेरिका-भारत रणनीतिक संबंध बहुत ही महत्वपूर्ण साझेदारी है।

ओबामा ने फोन पर कहा कि नया प्रशासन सभी वैश्विक मसलों पर भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है। मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत-अमेरिकी संबंध बहुत अच्छे हैं लेकिन हम उन्हें और आगे ले जाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने नई चुनौतियों से निपटने में ओबामा के कामयाब रहने की कामना की। मनमोहन सिंह ने ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

महज एक दिन पहले ही खाड़ी देशों की यात्रा से लौटते समय मनमोहन सिंह ने कहा था कि कुछ दिन पहले ओबामा उनसे बातचीत करना चाहते थे लेकिन उनके यात्रा पर होने की वजह से संपर्क नहीं हो सका।

राष्ट्रपति चुनाव में कामयाबी मिलते ही ओबामा ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी समेत विश्व के 15 नेताओं से बातचीत की थी।

BLUR_B

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित