बर्बाद होते पानी के लिए बरोट की लड़ाई

TimeTue, Nov 11, 2008 at 19:17 , Updated at Tue, Nov 11, 2008 सिटिज़न जर्नलिस्ट सेक्शन

Tagsटैग: Water,Problem,Palampur | 0 कमेंट्स

Email Print

बरोट ने बार-बार नगरपालिका से और मंत्रियों से गुजारिश की है और उसके लिए आगे अर्जियां भी दी हैं।

बरोट ने बार-बार नगरपालिका से और मंत्रियों से गुजारिश की है और उसके लिए आगे अर्जियां भी दी हैं।

Watch Video

पालनपुर। जहां पानी सबके लिए अमृत होता है वहीं वो लोगों की परेशानी का कारण भी बनता है। एक तरफ सरकार का नारा है कि बूंद-बूंद पानी बचाओ लेकिन दूसरी तरफ पालनपुर के लोग कई सालों से अपनी सोसायटी के पास पीने के पानी के बहाव की समस्या से जूझ रहे हैं। जब कई बार कहने पर भी सरकार ने सुध नहीं ली तो सिटीजन जर्नलिस्ट आर आर बारोट ने उठाई समस्या के खिलाफ आवाज।

गुजरात सरकार पानी बचाओ अभियान चला रही है लेकिन हमीरबाग इलाके में पानी बेकार बह रहा है और हजारों लीटर पानी पाइप लाइन से निकल रहा है। उसके लिए आज तक नगर पालिका की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हमीरबाग से पालनपुर शहर के लिए जो पानी सप्लाई होता है उसकी पाइप लाइन बरोट के एरिया से गुजरती है। ये पाइप लाइन काफी समय से लीक हो रही है जिसके कारण रास्ते में पानी बह रहा है। इस पानी से जहां लोगों को परेशानी होती है, वहीं छोटे छोटे बच्चों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बरोट ने बार-बार नगरपालिका से और मंत्रियों से गुजारिश की है और उसके लिए आगे अर्जियां भी दी हैं लेकिन अभी तक इस पानी के लिए कुछ भी निकास नहीं हो पाया है और प्रशासन भी इस ओर कुछ नहीं कर रहा है। बरोट सात-आठ साल से एसडीएम के पास जा रहे हैं और उनका कहना है कि वे ये लड़ाई जीत मिलने तक जारी रहेंगे।

हॉट सीट

हॉट सीट में सबसे वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और आशुतोष...

सारे शो देखें »

IBN7 अब टाटास्काई पर भी उपलब्ध। चैनल नंबर 511

आप ममता के रेल बजट को 100 में से कितने नंबर देगें?

20(खराब)

50(औसत)

70(बढ़िया)

70 से ऊपर(बहुत बढ़िया)

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित