ओबामा की टीम में शामिल भारतीय सोनल का विरोध

TimeTue, Nov 11, 2008 at 07:33 , Updated at Tue, Nov 11, 2008 दुनिया सेक्शन

Tagsटैग: America, obama | 2 कमेंट्स

Email Print

ओबामा की ट्रांजिट टीम में शामिल भारतीय सोनल शाह का विरोध शुरू हो गया है।

ओबामा की ट्रांजिट टीम में शामिल भारतीय सोनल शाह का विरोध शुरू हो गया है।

Watch Video

न्यूयॉर्क। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा की ट्रांजिट टीम में शामिल एकमात्र भारतीय सोनल शाह का विरोध शुरू हो गया है। विरोध की वजह उनका संघ परिवार से कथित जुड़ाव बताया जा रहा है।

सोनल शाह के ओबामा की टीम में शामिल होने के तत्काल बाद ही ऐसी खबरें आई थीं कि सोनल का वीएचपी ओर संघ परिवार से रिश्ता है। उन्होंने इन संगठनों के लिए चंदा जुटाने की मुहिम में भी खुल कर हिस्सा लिया था। ये खबरें सामने आने के बाद तीन इंडियन अमेरिकन संगठनों ने सोनल का विरोध शुरू कर दिया है।

विरोध करने वालों में Indian Coalition Against Genocide, Indian American Coalition for Pluralism और Non Resident Indians for a Secular and Harmonious India जैसे संगठन शामिल हैं।

इन संगठनों का आरोप है कि सोनल के जरिए अमेरिका में हिंदुत्व की घुसपैठ हो रही है। संगठनों ने कहा है कि सोनल शाह वीएचपी और आरएसएस से अपने संबंधों का खुलासा करें।

इससे पहले सोमवार को सोनल शाह की मां ने अपने बयान में कहा था कि सोनल या उसके पिता का आरएसएस से कोई ताल्लुक नहीं हैं।

पोस्टे बी ASHWANI KUMAR GULL

प्रिय सोनल, सदर नमस्कार! अपनी बहनों को उँचाई पर देख कर सिर उंचा हो जाता है. कुछ लोग विरोध करने

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी Indian

ड र ग ए ड र ग ए, अमेरिका के नकाब्पोशी मुस्लिम जो ध र्म ब डल क र ईसाइयो

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित