बगदाद में दोहरे विस्फोट में 22 की मौत
Mon, Nov 10, 2008 at 14:43 , Updated at Mon, Nov 10, 2008 दुनिया सेक्शन
टैग: Bagdad, Blast | 0 कमेंट्स

दोहरे आत्मघाती हमले में 22 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में सोमवार को दोहरे आत्मघाती बम विस्फोटों में कम से कम 22 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी गृह मंत्रालय के सूत्रों ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विस्फोट सुबह करीब आठ बजे हुए जब एक सुन्नी बहुल बाजार में कार में हुए धमाके के बाद एकत्रित भीड़ के बीच आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया।
सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि एक के बाद एक धमाकों को अधिकतम नुकसान पहुंचाने के इरादे से अंजाम दिया गया। विस्फोट से अनेक दुकानों और नागरिकों की कारों को भी क्षति पहुंची।
सूत्र के अनुसार इन शक्तिशाली विस्फोटों में कम से कम 22 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
इराकी सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके को सील कर दिया और विस्फोट के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

























