सिख छात्रों ने जलाई ऑस्ट्रेलियाई PM की तस्वीर

TimeTue, Feb 09, 2010 at 14:27 सिटी खबरें सेक्शन

Tagsटैग: Australian, PM, Photo, Burnt | 0 कमेंट्स

Email Print

प्रधानमंत्री केविन रड की तस्वीर को जला कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री केविन रड की तस्वीर को जला कर विरोध प्रदर्शन किया।

जमशेदपुर। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हो रहे कथित नस्ली हमलों के विरोध में आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री केविन रड की तस्वीर को जला कर विरोध प्रदर्शन किया।

फेडरेशन की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने इस अवसर पर कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमले हो रहे हैं पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। भारत सरकार को इस मामले में कठोर कदम उठाने चाहिए।

गंभीर और फेडरेशन के अन्य कार्यकर्ताओं ने साकची गुरूद्वारा के पास ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री केविन रड के खिलाफ नारे लगाते हुए सांकेतिक विरोध के तौर पर उनकी तस्वीर को जला दिया। साथ ही उन्होंने भारतीय छात्रों की कथित प्रताड़ना और उन पर हो रहे हमलों पर रोक के लिए शीघ्र ही ठोस कदम उठाने की भी मांग की।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
budget

क्या इस बार आपने आईपीएल मैच देखने का इरादा बनाया है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित