दिल्लीः घरवालों को बंधक बनाकर 15 लाख लूटे

TimeTue, Feb 09, 2010 at 07:36 , Updated at Tue, Feb 09, 2010 सिटी खबरें सेक्शन

Tagsटैग: loot, delhi | 0 कमेंट्स

Email Print

बदमाशों ने घर वालों को बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक लूट-पाट करते रहे।

बदमाशों ने घर वालों को बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक लूट-पाट करते रहे।

Watch Video

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली के पूर्व ज्योति नगर इलाके में देर शाम बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 15 लाख से ज्यादा की लूट की।

शाम लगभग साढ़े छह बजे घर के बाहर मौजूद चौकीदार को बेहोश कर 5-6 बदमाश घर में दाखिल हो गए। घर में घुसते ही बदमाशों ने बंदूक और चाकू की नोंक पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। जिस वक्त बदमाश घर में घुसे उस समय वहां महिलाएं और बच्चे थे। घरवालों का कहना है कि बदमाशों ने पहले गहने अपने कब्जे में किए और फिर जो भी कीमती चीजें दिखीं सब उठा ले गए।

लूटपाट की पड़ोसियों तक को भनक नहीं लगी। जब बाथरूम का दरवाजा तोड़कर घर वाले बाहर निकले तब उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। इस घटना ने आसपास के लोगों में दहशत पैदा कर दी है।

आपकी किस्मत

हर इंसान को ये जानने की चाहत होती है कि...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
IPl 3

क्या भारत सरकार को सेक्स एजुकेशन पर जोर देने की जरूरत है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित