ऐतिहासिक बर्फबारी: बर्फ से ढंका वाशिंगटन डीसी

TimeSun, Feb 07, 2010 at 15:17 , Updated at Sun, Feb 07, 2010 दुनिया सेक्शन

Tagsटैग: America, snow, fall | 0 कमेंट्स

Email Print

1870 के बाद से इतनी भयानक बर्फबारी यहां कभी नहीं हुई है।

1870 के बाद से इतनी भयानक बर्फबारी यहां कभी नहीं हुई है।

वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में ऐतिहासिक बर्फबारी ने पूरे शहर को ढंक लिया। पूरे वाशिंगटन में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। कमर की ऊंचाई तक बर्फ की मोटी तह पूरे शहर में जम गई है। वाशिंगटन के मशहूर बाजार और ऐतिहासिक स्मारक सबको बर्फ की चादर ने ढंक लिया है। सड़कों पर दो फुट ऊंचाई तक बर्फ जम गई है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बर्फीले तूफान की आशंका ज़ाहिर की है। 1870 के बाद से इतनी भयानक बर्फबारी यहां कभी नहीं हुई है। पेन्सिलवेनिया से न्यू जर्सी और दक्षिण वर्जीनिया तक बर्फबारी की चपेट में आ गए हैं। कई चर्चों में रविवार को होने वाली परंपरागत प्रेयर कैंसिल कर दी गई।

बर्फ हटाने के काम में जुटे कर्मियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि रह-रहकर बर्फबारी हो रही है। अस्पतालों में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि बेहद खराब मौसम की वजह से डॉक्टर और नर्स अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
budget

क्या इस बार आपने आईपीएल मैच देखने का इरादा बनाया है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित