SRK ने अपने एक्स-रे प्रिंटआउट्स पर ऑटोग्राफ दिए

TimeSat, Feb 06, 2010 at 13:45 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: Shahrukh, Autograph | 0 कमेंट्स

Email Print

शाहरुख ने अपने ऑटोग्राफ से साथ  प्रिंटआउट्स उन्हीं लड़कियों को दे दिए।

शाहरुख ने अपने ऑटोग्राफ से साथ प्रिंटआउट्स उन्हीं लड़कियों को दे दिए।

लंदन। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे पर पूरे शरीर की जांच करने वाली मशीनों से गुजरते हुए भयभीत नहीं हुए, और तो और उन्होंने इन एक्स-रे स्कैन जांच मशीनों से निकले प्रिंटआउट्स पर ऑटोग्राफ भी दिए थे।

खान ने ब्रिटिश टेलीविजन के लोकप्रिय शो 'फ्राइडे नाइट विद जोनाथन रॉस' में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें विवादित सुरक्षा मशीनों से गुजारा गया था।

खान ने कहा कि मुझे मेरे नाम की वजह से हमेशा सुरक्षा जांच के लिए रोका जाता है और मुझे लगता है कि यह ठीक है क्योंकि पश्चिमी दुनिया थोड़ी डरी हुई है और जब वे मेरी तलाशी लेते हैं तो मैंने ऐसा महसूस किया है। खान ने बताया कि उनकी नई फिल्म 'माई नेम इज खान' में एक मुसलमान व्यक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति को यह बताने के मिशन पर है कि वह आतंकवादी नहीं है।

शाहरुख ने बताया कि लंदन हवाईअड्डे पर लगी नई जांच मशीनें आपको शर्मिदा कर देती हैं उन्होंने बताया कि इन मशीनों से निकले प्रिंट आउट्स में आपके शरीर का प्रत्येक हिस्सा नजर आता है।

खान ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि इन जांच मशानों के द्वारा यात्रियों के शरीर का हर हिस्सा देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के वक्त वह कुछ डरे हुए थे। जांच के बाद हवाईअड्डे के जांच दल में शामिल लड़कियां प्रिंटआउट्स लेकर आईं और शाहरुख ने अपने ऑटोग्राफ से साथ ये प्रिंटआउट्स उन्हीं लड़कियों को दे दिए।

खान शिल्पा शेट्टी के बाद इस शो में बुलाए गए पहले बॉलीवुड अभिनेता थे। शिल्पा शेट्टी 2007 में 'फ्राइडे नाइट विद जोनाथन रॉस' में शामिल हुई थीं।

शाहरुख अपनी नई फिल्म 'माई नेम इज खान' के लंदन में प्रीमियर के लिए यहां आए थे।

आपकी किस्मत

हर इंसान को ये जानने की चाहत होती है कि...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
maninder

क्या रणबीर के दिल में दीपिका को लेकर अब भी कुछ-कुछ होता है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित