संजू की दरियादिली, कैंसर पीड़ित को दिए ढाई लाख

TimeSun, Aug 31, 2008 at 20:10 मनोरंजन सेक्शन

Email Print

संजय ने एक कैंसर पीड़ित बच्ची की इलाज के लिए ढाई लाख रुपए दिए।

संजय ने एक कैंसर पीड़ित बच्ची की इलाज के लिए ढाई लाख रुपए दिए।

मुंबई। बॉलीवुड के 'बैड बॉय' संजय दत्त के जीवन के संवेदनशील पक्ष का पता तब चला जब दो साल की एक कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए उन्होंने अपना पर्स खोलकर 2 लाख 50 हजार रुपए का दान दे दिया। यही वह बीमारी है जिसने उनकी मां नरगिस की जान ले ली थी।

मॉडल से अभिनेत्री बनीं अचला सचदेव को उनके एक पारिवारिक मित्र का फोन आया। उन्होंने कहा कि दो साल की उनकी भांजी कैंसर से पीड़ित है और उसके इलाज के लिए उन्हें मदद की जरूरत है।

यह सुनकर अचला स्तब्ध रह गईं। वे कहती हैं, "उस सिख परिवार को मैं बहुत अच्छी तरह से जानती हूं। वे हमारे पारिवारिक मित्र हैं। उस परिवार ने मुझसे कहा कि वे संजय दत्त के 'नरगिस दत्त फाउंडेशन' से मदद चाहते हैं। चूंकि मैं संजय को जानती थी इसलिए तुरंत उन्हें फोन कर दिया।"

'चांदनी' और 'दिल क्या करे' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अचला ने कहा कि 'मुन्नाभाई' के अभिनेता हमेशा की तरह तुरंत उनकी सहायता के लिए तैयार हो गए।

मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने कहा, "फाउंडेशन को भूल जाइए। मैं इस बच्ची के लिए मदद करूंगा।" और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में उस बच्ची सइशा के इलाज के लिए तुरंत उन्होंने इतनी बड़ी रकम दे दी।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित