एकतरफा फैसले के गंभीर परिणाम होंगेः महबूबा
Sun, Aug 31, 2008 at 20:14 , Updated at Sun, Aug 31, 2008 देश सेक्शन
टैग: mufti, amarnath, deal | 3 कमेंट्स

इसे जम्मू का तुष्टिकरण बताते हुए मुफ्ती ने कहा कि इससे कश्मीरियों में अलगाववाद और बढ़ेगा।
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने श्री अमरनाथ संघर्ष समिति और सरकार के बीच के रविवार के समझौते को एकतरफा फैसला और कश्मीर घाटी की जनभावनाओं के लिए अपमानजनक कदम बताया है।
मुफ्ती ने कहा कि इस एकतरफा फैसले के गंभीर परिणाम होंगे। कोई भी फैसला कश्मीर समन्वय समिति और सिविल सोसायटी के साथ विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि वर्षों से कश्मीरी लोग यात्रा का स्वागत करते रहे हैं और श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड को बालटाल में बिना भूमि दिये यह प्रक्रिया चलते रहने दिया जाना चाहिए था। उन्होंने सवाल किया कि बालटाल में जमीन दी गयी है लेकिन वर्षों से यात्रा के लिए और जमीन इस्तेमाल की जा रही है उसका क्या स्वरुप होगा।
उन्होंने इसे जम्मू का तुष्टिकरण बताते हुए कहा कि इससे कश्मीरियों में अलगाववाद और बढ़ेगा। वैसे भी कश्मीर घाटी में बल प्रयोग से लोगों की भावनाएं कुचली जा रही हैं।
वर्तप्रक्रिया प्रक्रिया में सभी पक्षों को साथ लेकर चलना चाहिए इस बात की दुहाई हमेशा दी जाती रही है. फिर


























पोस्टे बी rajesh
मोहरत्मा की वार्ता सदा ही भरर्काने वाली रही है, जम्मू जले चाहे कश्मीर वे सदा ही ऐसी बातें करती है
रेप्ली टू थिस कमेंट