डरावनी फिल्म की यूनिट को होटल में दिखा भूत!

TimeSun, Aug 31, 2008 at 18:30 अजब गजब सेक्शन

Tagsटैग: ghost, film, hotel | 0 कमेंट्स

Email Print

ब्रिटिश हास्य कलाकार रिकी गेरवैस को कुछ अजीबोगरीब चीजें देखने को मिली।

ब्रिटिश हास्य कलाकार रिकी गेरवैस को कुछ अजीबोगरीब चीजें देखने को मिली।

न्यूयार्क। हालीवुड होटल में अपनी नई फिल्म 'घोस्ट टाउन' के प्रमोशन के दौरान ब्रिटिश हास्य कलाकार रिकी गेरवैस को कुछ अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलीं, जिसकारण वे काफी भयभीत हो गए और कार्यक्रम रद्द कर दिया।

गेरवैस ने हाल ही में लास एंजलिस के रूजवेल्ट होटल में एक भोज का आयोजन किया, लेकिन कुछ अजीबोगरीब घटनाओं के बाद वे और उनकी पूरी टीम परेशान हो गई।

पिछले कुछ वर्षों में हालीवुड के इस होटल में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिल्म से जुड़े एक भयभीत व्यक्ति ने कहा कि काम के दौरान भी कोई दैवीय शक्तियों ने उन्हें परेशान किया।

वेबसाइट 'हालीवुड डॉट कॉम' के अनुसार इस होटल को लेकर लोगों की ऐसी मानसिकता को देखते हुए ही हमने अपनी डरावनी फिल्म से जुड़े भोज कार्यक्रम का आयोजन यहां करने की योजना बनाई थी, लेकिन यह हमें बेहद भारी पड़ा। हमने एक फोटो शूट का आयोजन किया था, लेकिन उस पर भी कहर टूट पड़ा। दो लोगों ने आकर हमें बताया कि एक फुल लेंथ शीशे में उन्हें एक महिला की आकृति दिखी।

हद तो तब हो गई जब रिकी के कमरे में रुके फिल्म के सह-निर्माता साल के सबसे गर्म दिन में ठंड से जम गए। उन्होंने कहा कि कमरे में अकेले होने के बावजूद सुबह उठते ही उन्हें कुछ अजीब-अजीब सी आवाजें सुनाई दीं।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित