तलाक चाहती हैं 70 साल की बिमला देवी

राकेश कुमार के साथ बिमला देवी की शादी के 53 वर्ष बीत गए हैं।
नई दिल्ली। बिमला देवी की उम्र 70 वर्ष है। उम्र के इस पड़ाव में वे अपने पति से तलाक चाहती हैं, क्योंकि वे पति से बदला लेना चाहती हैं।
राकेश कुमार के साथ बिमला देवी की शादी के 53 वर्ष बीत गए हैं। वर्षो के इस बंधन को तोड़ने के लिए वे बेताब हैं। कुछ आपसी अनबन के कारण बिमला राकेश से तलाक की इच्छा रखती हैं।
बिमला देवी ने तलाक के संबंध में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनमोहन शर्मा की अदालत में अर्जी दी है। उन्होंने अपने पति राकेश पर एक अन्य महिला के साथ संबंध रखने और उनकी संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
बिमला देवी ने कहा कि जब उन्होंने यह सुना कि राकेश का संबंध अन्य महिला से है तो उन्होंने पति से इस संबंध में पूछा तो उन्हें धमकी दी गई ।
बिमला देवी और राकेश की शादी 10 मार्च 1955 को हुई थी। शादी के 23 वर्ष के बाद से ही दोनों के संबंधों में दरार आने लगे। दरअसल, बिमला देवी को तपेदिक बीमारी के बाद से ही राकेश ने उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया था।
बिमला देवी ने कहा कि वे काफी समय पहले ही राकेश से अलग होना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी के बाद ही उन्होंने यह कदम उठाया है, जिससे उनकी बेटी को कोई समस्या नहीं आए।
अदालत बिमला देवी की याचिका पर चार सितंबर को सुनवाई करेगी।
पोस्टे बी Sudesh Kumar, (Vellmar)
बिम्मला देवी जी को तलाक़ काफ़ी पेहले ही ले लेना चाहीए था, लेकिन फिर भी देर आए डरुसत आए.
बिला देवी को तलाक़ नही लेना ग़लत हे. बचो का इस पर ख़राब असर परेगा. अगर पेर ख़राब होता तो


























पोस्टे बी ramvir singh panwar> london
बिमला जी आप तो एक भारतीया नारी है और अपना धर्म निभाने मे भी आप ने कोई कमी नहीं करी
रेप्ली टू थिस कमेंट