बॉलीवुड में नई चाइनीज गर्ल की दस्तक

TimeSun, Aug 31, 2008 at 09:34 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: Deepika,Chinese | 0 कमेंट्स

Email Print

मेक-अप आर्टिस्टस ने दीपिका को आखों के नीचे सेलो टेप चिपकाने की सलाह दी।

मेक-अप आर्टिस्टस ने दीपिका को आखों के नीचे सेलो टेप चिपकाने की सलाह दी।

Watch Video

मुंबई। अब तक तो हेलन, माला सिन्हा, आशा पारेख और श्रीदेवी को चीनी लड़की के रूप में जाना जाता रहा है। लेकिन अब बॉलीवुड में उनकी जगह की नई चाइनीज गर्ल दीपिका पादुकोन ने ले ली है।

दरअसल फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में दीपिका एक चाइनीज़ लड़की साखी का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी ने दिपिका को ये लुक देने के लिए खास तौर से मेक-अप आर्टिस्ट बुलाए। दीपिका को चाइनीज लुक देने के लिए मेक-अप आर्टिस्टस ने दीपिका को आखों के नीचे सेलो टेप चिपकाने की सलाह दी। ताकि आंखे खिंच कर छोटी हो जाएं।

लेकिन चालाक दीपिका ने इस बारे में जब अपने डॉक्टर से बात की तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। उनके डॉक्टर ने बताया कि अगर वो ऐसा करेंगी तो उनकी आंखें हमेशा के लिए छोटी हो जाएंगी।

गौरतलब है कि चांदनी चौक टू चाइना में दीपिका ओम शांति ओम की तरह ही डबल रोल में हैं। एक तरफ वो एक भारतीय लड़की का किरदार निभा रही हैं, तो दूसरी तरफ एक चाइनीज़ गर्ल का।

अब देखना ये है कि क्या वाकई दीपिका अपने चाइनीज लुक से लोगों के दिल में जगह बना पाएंगी?

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित