अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के टीम इंडिया का ऐलान
Thu, Jan 28, 2010 at 12:40 , Updated at Thu, Jan 28, 2010 खेल सेक्शन
टैग: team india, test, selection | 1 कमेंट्स

राहुल द्रविड़ चोट के चलते तीन हफ्ते के लिए आराम करेंगे।
मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।
राहुल द्रविड़, युवराज सिंह और एस श्रीशांत टीम में नहीं चुने गए हैं। उनकी जगह अभिमन्यु मिथुन, रिद्धिमान साहा और मुरली विजय का चयन किया गया है। पहला मैच नागपुर में 6 फरवरी से शुरू होगा।
टीम इस प्रकार है-वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, मुरली विजय, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, एस बद्रीनाथ, एमएस धोनी, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा, अमित मिश्रा, सुदीप त्यागी, प्रज्ञान ओझा, अभिमन्यु मिथुन और रिद्धिमान साहा।
राहुल द्रविड़ चोट के चलते तीन हफ्ते के लिए आराम करेंगे। इसी के चलते उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। युवराज सिंह भी चोट के चलते बाहर हैं।




























पोस्टे बी s.m belal azmi
main allah se dua karta hoon ki india south africa se jet jaye
रेप्ली टू थिस कमेंट