बांग्लादेश में सम्मानित किए गए तेंदुलकर

TimeWed, Jan 27, 2010 at 19:03 खेल सेक्शन

Tagsटैग: Bangladesh, Sachin, Awarded | 0 कमेंट्स

Email Print

तेंदुलकर ने कहा कि वह बीसीबी की इस पहल से काफी खुश हैं।

तेंदुलकर ने कहा कि वह बीसीबी की इस पहल से काफी खुश हैं।

मीरपुर (बांग्लादेश)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने टेस्ट मैचों में 13 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को सम्मानित किया।

मीरपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद बीसीबी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर तेंदुलकर को सम्मानित किया। इस दौरान तेंदुलकर ने कहा कि वह बीसीबी की इस पहल से काफी खुश हैं।

तेंदुलकर ने बांग्लादेश के साथ खेली गई दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में सबसे अधिक रन बटोरे। तेंदुलकर ने दो मैचों की तीन पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 132.00 के औसत से कुल 264 रन बनाए।

चटगांव में खेले गए पहले मैच में 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए तेंदुलकर ने इस श्रृंखला में सर्वाधिक दो शतक लगाए। चटगांव टेस्ट की पहली पारी में वह 105 रन बनाकर नाबाद रहे थे जबकि मीरपुर में उनके बल्ले से 143 रन निकले। तेंदुलकर ने बांग्लादेश में अपना 44वां और 45वां टेस्ट शतक पूरा किया।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
budget

क्या गुजरात दंगों को लेकर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी गुनहगार हैं?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित