मीरपुर में टीम इंडिया ने बनाए कई कीर्तिमान

TimeWed, Jan 27, 2010 at 15:20 , Updated at Wed, Jan 27, 2010 खेल सेक्शन

Tagsटैग: team india, record, meerpur | 0 कमेंट्स

Email Print

 सचिन और राहुल ने तीसरे विकेट के लिए साझेदारी का नया विश्वरिकॉर्ड बनाया।

सचिन और राहुल ने तीसरे विकेट के लिए साझेदारी का नया विश्वरिकॉर्ड बनाया।

मीरपुर। बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय शेरों ने कई नए कीर्तिमान रचे और कई पुराने तोड़े। दूसरे क्रिकेट टेस्ट में सचिन ने अपना 45वां शतक क्या लगाया ये भी एक रिकॉर्ड हो गया। सचिन रिकॉर्ड तेंदुलकर के इस शतक के साथ ही टेस्ट और वनडे दोनों में 45-45 शतक हो गए और वो शतकों के महाशतक से सिर्फ दस कदम दूर रह गए हैं।

मास्टर ब्लास्टर ने टेस्ट क्रिकेट में 1700 चौके लगा कर खेल के इतिहास में एक और रिकॉर्ड खड़ा कर दिया। सचिन ने 165 टेस्ट मैचों में 1720 चौके लगाए हैं। भारत की दीवार राहुल द्रविड़ ने 29वां शतक लगा कर महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट शतकों की बराबरी की। सचिन और राहुल ने तीसरे विकेट के लिए साझेदारी का नया विश्वरिकॉर्ड बनाया।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 222 रन जोड़े और 17 वीं बार शतकीय साझेदारी कर एक नया विश्वरिकॉर्ड बना लिया। भारत के धाकड़ सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एक और कीर्तिमान हासिल कर लिया। लगातार 13 टेस्ट मैचों में अर्धशतक या उससे ज्यादा रन बनाकर वे महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के बराबर आ गए हैं।

आपकी किस्मत

हर इंसान को ये जानने की चाहत होती है कि...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
maninder

क्या रणबीर के दिल में दीपिका को लेकर अब भी कुछ-कुछ होता है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित