जहीर के 7 विकेट, भारत की 10 विकेट से जीत

TimeWed, Jan 27, 2010 at 10:59 , Updated at Wed, Jan 27, 2010 खेल सेक्शन

Tagsटैग: INDIA, BANGLADESH, TEST | 0 कमेंट्स

Email Print

तीसरे दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी के तीनों विकेट जहीर खान ने चटकाए थे।

तीसरे दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी के तीनों विकेट जहीर खान ने चटकाए थे।

मीरपुर। स्थानीय शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के चौथे दिन बुधवार को बांग्लादेश दस विकेट से हार गया। बांग्लादेश की पूरी टीम 312 रनों के स्कोर पर सिमट गई है। भारत को जीत के लिए महज दो रन बनाने थे जो उसने पहली ही गेंद पर बना लिए।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 228 था। चौथे दिन भी मेजबान टीम ने सहज ढंग से पारी को आगे बढ़ाया। परंतु खेल के पहले सत्र में ही उसे 6 झटके लगे। तीन विकेट स्पिनरों के खाते में गए। प्रज्ञान ओझा ने मोहम्मद अशरफुल (25) और सकीबुल हसन (7) को पैवेलियन की राह दिखाई। शहादत हुसैन 40 रनों के निजी स्कोर पर हरभजन सिंह का शिकार बने।

स्पिनरों के बाद भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज जहीर खान ने बांग्लादेश के 4 बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाई। रकीबुल हसन पांच और महमुदुल्ला, सैफुल इस्लाम व रुबैल हुसैन बगैर खाता खोले ही जहीर की घातक गेंदबाजी का शिकार बन गए। तीसरे दिन भी बांग्लादेश की दूसरी पारी के शुरुआती तीनों विकेट जहीर ने चटकाए थे। जहीर ने कुल 7 विकेट लिए।

इससे पहले भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 544 रनों पर घोषित कर दी थी। भारत की ओर से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 143 और राहुल द्रविड़ ने 111 रनों की पारी खेली थी। बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई थी। बांग्लादेश की ओर से महमुदुल्ला ने नाबाद 96 रन बनाए थे। भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने चार और जहीर खान ने तीन विकेट चटकाए थे। भारत दो मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 से आगे है। चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 113 रनों से हरा दिया था।

आपकी किस्मत

हर इंसान को ये जानने की चाहत होती है कि...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
IPl 3

क्या भारत सरकार को सेक्स एजुकेशन पर जोर देने की जरूरत है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित