गणेश चतुर्थी पर घर जाएंगी दीपिका पादुकोण

TimeSat, Aug 30, 2008 at 11:35 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: Deepika,Padukone | 0 कमेंट्स

Email Print

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले तीन साल से अपने घर नहीं जा पाईं हैं।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले तीन साल से अपने घर नहीं जा पाईं हैं।

मुंबई। व्यस्त दिनचर्या के कारण बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले तीन साल से अपने घर नहीं जा पाई हैं। लेकिन इस बार गणेश चतुर्थी पर उन्होंने बंगलौर जाने का मन बना लिया है।

फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री दीपिका ने कहा कि तीन साल बाद मैं घर जा रही हूं। मुझे बहुत खुशी हो रही है।

इस बीच वे या तो विदेशों में शूटिंग करती रहीं या फिर मुंबई में व्यस्त रहीं।

इस बार गणेश चतुर्थी का उत्सव दीपिका अपने परिवार के साथ बिताने वाली हैं। उन्होंने बताया कि बंगलौर स्थित उनके घर पर गणेश चतुर्थी बड़े ही धूम-धाम से मनाई जाती है। इस मौके पर उनका पूरा परिवार इकट्ठा होता है।

अभिनेता रणबीर कपूर के साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में अभिनय कर चुकीं दीपिका रोज मंदिर नहीं जातीं, लेकिन उनका मानना है कि ईश्वर उनके दिल में बसे हैं।

दीपिका जल्दी ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' में दिखेंगी।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित