परिचय पत्र बनाने के लिए हेलीकाप्टर

TimeFri, Aug 29, 2008 at 17:40 अजब गजब सेक्शन

Email Print

दंतेवाडा। छत्तीसगढ के नक्सली प्रभावित क्षेत्र जगरगुडा में मतदाता फोटो परिचय पत्र बनाने के लिए कर्मचारियों को आज हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दंतेवाडा जिले का जगरगुडा तहसील पहुंचने का एक मात्र साधन हेलीकाप्टर है जहां दोरनापाल से 70 किलोमीटर दूर इस मार्ग के दोनों ओर नक्सलियों का कब्जा है इसके कारण सरकारी कर्मचारियों का इस मार्ग पर आवागमन नहीं होता है।

जगरगुडा क्षेत्र के 3 हजार मतदाताओं का फोटो परिचय पत्र बनाने के लिये कर्मचारियों को हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया गया है।

छत्तीसगढ सरकार ने इसके पहले भी 10 वी और 12वीं के परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को दंतेवाडा जाने के लिये हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया था। इसी प्रकार हर महीने पुलिस विभाग को राशन भी हेलीकाप्टर से ही पहुंचाया जाता है।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित