टीम इंडिया की 112 रनों से करारी हारी

TimeFri, Aug 29, 2008 at 13:33 , Updated at Sat, Aug 30, 2008 खेल सेक्शन

Tagsटैग: DHONI,ODI | 0 कमेंट्स

Email Print

भारतीय बल्लेबाज युवराज मेंडिस की एक गेंद पर आउट हो गए।( एपी)

भारतीय बल्लेबाज युवराज मेंडिस की एक गेंद पर आउट हो गए।( एपी)

कोलंबो। भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज के पांचवे और आखिरी मैच में श्रीलंका ने भारत को 112 रनों से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 227 रन बनाए जवाब में भारतीय टीम 26.3 ओवरों में 103 रनों पर सिमट गई। अंतिम 6 बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं छू पाए।

बारिश की वजह से जिस समय खेल रुका था उस समय टीम इंडिया 14.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर 70 रन बना लिए थे लेकिन बारिश के बाद जब मैच शुरू हुआ तो टीम इंडिया को जीत के लिए 44 ओवरों में 216 रनों का लक्ष्य दिया गया।

इससे पहले विराट कोहली ने 31 रन, गंभीर ने 11 रन और रैना ने 10 रन बनाए जबकि युवराज सिंह ने 23 बोलों पर 17 रन बनाए। टीम इंडिया के कप्तान धोनी ने भी निराश किया। वह 7 गेंदों में एक रन बनाकर वह आउट हो गए। इरफान पठान भी सस्ते में निपट गए।

मेंडिस एक बार फिर भारत के लिए मुसीबत साबित हुए। उन्होंने 4 विकेट हासिल किए। तेज गेंदबाज कुलसेकरा को भी 4 विकेट मिले। 2 विकेट फरनांडो ने हासिल किए।

श्रीलंका की ओर से तुषारा ने 46 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए जबकि चौथे मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले जयसूर्या मात्र एक रन बनाकर तेज गेंदबाज जहीर खान की गेंद पर प्रज्ञान ओझा के हाथों लपके गए। इसके अलावा श्रीलंका की ओर से वर्नपुरा ने 30 रन, उदावत्ते ने 43 रन, संगकारा ने 1 रन, जयवर्धने ने 12 रन, कापुगेदरा ने 26 रन और मुबारका ने नाबाद 47 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। इरफान पठान और प्रज्ञान ओझा को दो-दो विकेट मिले जबकि जहीर खान और आरपी सिंह को 1-1 विकेट मिले। मालूम हो कि पांच मैचों की श्रंखला में भारतीय टीम 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।

श्रीलंका के साथ आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले अंतिम वनडे मैच के लिए टीम इंडिया ने दो बदलाव किए। हरभजन सिंह और बद्रीनाथ के जगह पर प्रज्ञान ओझा और आर पी सिंह को टीम में शामिल किया गया।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित